
यमुनानगर में प्रेमिका उमा की हत्या और सिर काटने का सनसनीखेज मामला
हत्यारोपी बिलाल ने कबूला, हत्या के लिए घर से छुरा लाया था
हत्या से पहले रोमांस के बहाने कपड़े उतरवाए और गला घोंटा
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में हिंदू प्रेमिका उमा की हत्या और सिर काटने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने नए खुलासे किए हैं। रिमांड पर चल रहे हत्यारोपी बिलाल ने कबूल किया कि उसने उमा को रोमांस के बहाने कार में कपड़े उतरवाए और फिर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने घर से मीट काटने वाला छुरा लेकर हत्या की योजना बनाई थी ताकि उमा की पहचान मुश्किल हो।
पोस्टमॉर्टम और पहचान
सोमवार को उमा का सिर यमुनानगर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया। पहचान के लिए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से उसके पिता और भाई आए। उन्होंने सिर देखकर उमा की पहचान की। पिता पवन ने कहा कि उनके लिए उमा तब मर चुकी थी जब शादी से एक रात पहले घर से भाग गई थी। पुलिस ने कोर्ट में सबूत पेश करने के लिए डीएनए सैंपल भी लिए हैं ताकि शिनाख्त पक्की हो और केस मजबूत रहे।
हत्या की पूरी योजना
बिलाल, जो पेशे से टैक्सी ड्राइवर है, ने पुलिस को बताया कि उसने 6 दिसंबर को हत्या की योजना बनाई थी। उमा को बहलाकर कार में बैठाया और लगभग 100 किलोमीटर चलाकर हत्या के लिए परफेक्ट जगह तलाश की।
हत्या से पहले कपड़े उतरवाए
नेशनल हाईवे पर प्रतापनगर एरिया में पहुंचते ही बिलाल ने उमा से रोमांस का बहाना बनाया। इस दौरान उमा ने नई काले-सफेद धारीदार सलवार-कमीज, काली जैकेट और लाल शॉल पहनी थी। बिलाल ने बहाने से उसका सारा कपड़ा उतरवा दिया और पीछे की सीट पर जाकर सीट बेल्ट की मदद से उसका गला घोंट दिया।









