- आज की ताज़ा दरें: सोना और चांदी दोनों महंगे हुए
- 2025 में अब तक कितनी बढ़ी कीमतें
- पिछले साल के मुकाबले इस साल कितनी तेजी
मुंबई। आज सोने और चांदी के दामों में एक बार फिर बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,178 की उछाल के साथ ₹96,286 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹95,108 पर बंद हुआ था।
चांदी में भी मजबूती
चांदी के दाम भी ₹55 प्रति किलो की बढ़त के साथ ₹96,481 पर आ गए। हालांकि, इस साल 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था, जबकि सोना 21 अप्रैल को ₹99,100 प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा था।
2024 में अब तक ₹20,124 की छलांग
इस साल 1 जनवरी से अब तक सोने के दाम में ₹20,124 की उछाल आई है। 10 ग्राम सोना जनवरी में ₹76,162 पर था, जो अब ₹96,286 तक पहुंच गया है। वहीं, चांदी ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹96,481 पर पहुंच गई, यानी ₹10,464 की बढ़त। पिछले साल (2024) सोना केवल ₹12,810 महंगा हुआ था।
विशेषज्ञों का अनुमान: साल-end तक सोना ₹1.10 लाख तक पहुंच सकता है
गोल्डमैन सैक्स जैसी वैश्विक संस्थाओं का मानना है कि अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव और वैश्विक मंदी की आशंकाओं के चलते सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में $3,700 प्रति औंस (लगभग ₹1.10 लाख प्रति 10 ग्राम) तक पहुंच सकता है।
अक्षय तृतीया पर रह सकता है रिकॉर्ड खरीदारी
30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसलिए, इस सप्ताह बाजार में गहनों और बुलियन की मांग बढ़ने की उम्मीद है। ज्वैलर्स का कहना है कि कई ग्राहक लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए सोना खरीद रहे हैं।








