बाराबंकी में दिनदहाड़े शूटआउट, शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोलियों से हत्या

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार दोपहर सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के शूटर माने जाने वाले शोएब किदवई उर्फ बॉबी (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब वह कार से लखनऊ से बाराबंकी की ओर जा रहा था।

घटना कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर असेनी मोड़ के पास करीब डेढ़ बजे हुई। बताया जा रहा है कि हाईवे से करीब 100 मीटर आगे बढ़ते ही दो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी कार को घेर लिया। इसके बाद हमलावरों ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शोएब पर 15 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं।

हमले के बाद आरोपी अयोध्या की दिशा में फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल शोएब को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार पर जगह-जगह गोलियों के निशान मिले हैं, जिससे हमले की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हत्याकांड की सूचना मिलते ही आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

बताया जाता है कि बॉबी पर हत्या, रंगदारी और गैंगवार से जुड़े कई मुकदमे दर्ज थे। सूत्रों के अनुसार, मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गैंग के भीतर वर्चस्व को लेकर खींचतान और आपसी रंजिश चल रही थी। पुलिस इसी एंगल से भी जांच कर रही है।

फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है। हमलावरों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं और सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

Related Posts

प्रदर्शन के बाद सुजानपुर में खत्म हुआ बिजली संकट, 50 घरों में लौटी रोशनी

फतेहपुर: बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर गांव में कई दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार खत्म हो गया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल और Gulabi Gang Loktantrik की सक्रियता के बाद ग्रामीणों…

Continue reading
मैनपुरी में ‘ऑपरेशन दहन’: 55 लाख के मादक पदार्थ नष्ट

मैनपुरी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *