फर्जी कंपनी में पैसे दोगुना करने का झांसा देकर शिक्षक से ठगे 16.50 लाख

अंबेंडकरनगर।  पैसे दोगुना करने का झांसा देकर जालसाजों ने शिक्षक से 16 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की ठगी कर ली। मामला दो वर्षों से लंबित रहा, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर अब बसखारी थाना क्षेत्र में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

बसखारी थाना क्षेत्र के कटया गंजन गांव निवासी सतीश चौहान शिक्षक हैं। वर्ष 2022 में उनके परिचित भीटी के बेला गांव निवासी दीपचंद ने उन्हें बताया कि वह ‘टाइटेन एफएक्स’ नामक एक कंपनी से जुड़ा है, जो एक साल में निवेश की गई रकम को दोगुना कर देती है। दीपचंद ने शिक्षक का विश्वास जीतने के लिए उन्हें कंपनी के कथित हेड गुरु प्रसाद से मिलवाया, जो बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतासी गांव का निवासी बताया गया।

दोनों ने सतीश चौहान को कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। भरोसा करके शिक्षक ने दीपचंद के बैंक खाते में ऑनलाइन 2 लाख 76 हजार 22 रुपये और 30 हजार रुपये नकद दिए। इसके अतिरिक्त गुरु प्रसाद के बैंक खाते में 5 लाख 5 हजार 900 रुपये जमा किए, साथ ही 95 हजार रुपये नकद भी दिए।

Back to top button