लखनऊ में ई-रिक्शा की टक्कर से 20 साल के युवक की मौत

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में 20 साल के सचिन शर्मा की मौत हो गई। वह हरदोई का रहने वाला था और लखनऊ में सोलर पैनल लगाने का काम करता था। घटना हंसखेड़ा स्थित सिंधी कॉलोनी के पास सुबह करीब 11 बजे हुई।

सूत्रों के अनुसार, सचिन अपनी स्कूटी पर सोलर पैनल लगाने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सचिन को तुरंत लोक बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया है। पारा थाना के उप निरीक्षक मुन्नालाल ने बताया कि मृतक के परिजनों से अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ती लापरवाही और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर चिंता व्यक्त की है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button