ब्राजील दौरे के लिए 23 सदस्यीय भारतीय महिला फुटबॉल टीम घोषित

नयी दिल्ली। आगामी ब्राजील दौरे के लिए गुरुवार को 23 सदस्यीय भारतीय महिला फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई।

टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनरबी ने गुरुवार को टीम की घोषणा करते हुए कहा कि दौरे पर होने वाले तीनों मैच कठिन होंगे क्योंकि वे बेहद तकनीकी टीमों के खिलाफ हैं। डेनरबी ने कहा, “ ब्राजील सच में एक अच्छी टीम है। मेरे आने के बाद से किसी भी अन्य टीम ने हमारे डिफेंस का उतना परीक्षण नहीं किया होगा जितना अगले हफ्ते ब्राजील करेगा। दूसरे गेम में हम चिली से भिड़ेंगे जो एक और बेहद तकनीकी टीम है, लेकिन हम जितनी मेहनत कर रहे हैं, उससे हमने अपने स्तर को भी बढ़ाया है। वेनेजुएला के खिलाफ मैच भी हमारे लिए विशेष रूप से कठिन होगा। ”

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम शनिवार को ब्राजील के मनौस के लिए रवाना होगी, जहां वह मेजबान ब्राजील के अलावा चिली और वेनेजुएला से भिड़ेगी। फीफा विश्व रैंकिंग में 57वें नंबर की भारतीय टीम 25 नवंबर को पहले मुकाबले में विश्व नंबर सात ब्राजील और 28 नवंबर को विश्व नंबर 37 चिली और एक दिसंबर को विश्व की नंबर 56 की टीम वेनेजुएला के खिलाफ मैच खेलेगी। वहीं ब्राजीलियाई खेल परिसंघ (सीबीएफ) ने पहले ही ब्राजील की पूरी टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें मार्टा दा सिल्वा और फॉर्मिगा मोटा जैसी दिग्गज फुटबॉलर शामिल हैं।

भारत की 23 सदस्यीय टीम :

गोलकीपर : अदिति चौहान, एम लिनथोइंगंबी देवी, सौम्या नारायणसामी।

डिफेंडर : डालिमा छिब्बर, स्वीटी देवी, रितु रानी, आशालता देवी, मनीशा पन्ना, सिल्की देवी, रंजना चानू, वांगखेम लिनथोइंगंबी देवी।

मिडफील्डर : इंदुमति कथिरेसन, संजू, अंजू तमांग, मार्टिना थोकचम, कार्तिका अंगमुथु, कमला देवी।

फॉरवर्ड : मनीषा कल्याण, प्यारी जाक्सा, रेणु, डांगमेई ग्रेस, सौम्या गुगुलोथ, मरियम्मल बालमुरुगन।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *