लखनऊ के जयपुरिया इंस्टीट्यूट के दीक्षांत समारोह में 360 छात्रों को डिग्री

अधिकतम पैकेज 24.11 लाख रुपये

लखनऊ। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के 30वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में कुल 360 विद्यार्थियों को डिग्री और फैलोशिप प्रदान की गई। इनमें प्रबंधन कार्यक्रमों के 358 छात्रों को डिप्लोमा तथा फैलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (FPM) के दो शोधार्थियों को फैलोशिप दी गई।

संस्थान के अनुसार, जयपुरिया समूह के चारों कैंपसों के 2026 बैच को इस वर्ष अधिकतम 24.11 लाख रुपये वार्षिक और औसत 11.08 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्राप्त हुआ। छात्रों को डेलॉइट, ब्लैकरॉक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आदित्य बिड़ला कैपिटल, कोलगेट-पामोलिव, टीवीएस मोटर कंपनी, जियो-बीपी, टाइम्स ऑफ इंडिया और जेके सीमेंट जैसी प्रमुख कंपनियों में रोजगार के अवसर मिले।

समारोह में स्नैप इंक. इंडिया के प्रबंध निदेशक पुलकित त्रिवेदी मुख्य अतिथि तथा डॉयचे बैंक के निदेशक एवं संस्थान के पूर्व छात्र गरुण ध्वज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन शरद जयपुरिया ने की।

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सारिम अहमद खान (PGDM), अमीषा बिसेन (PGDM-Financial Services) और पलक सिंह (PGDM-Retail Management) को चेयरमैन गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। अमीषा बिसेन को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2026’ और ‘बेस्ट वुमन स्टूडेंट-2026’ का पुरस्कार भी मिला। वहीं, डॉ. हर्षित श्रीवास्तव को डिस्टिंग्विश्ड फैकल्टी अवॉर्ड और गौरव मौर्य को डिस्टिंग्विश्ड बेस्ट स्टाफ अवॉर्ड प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथियों ने छात्रों को नैतिकता, विनम्रता और निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया। संस्थान की निदेशक डॉ. सुषमा विशनानी ने कहा कि यह डिग्री एक नई शुरुआत है, और छात्रों को चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button