300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा सुरक्षित निकाला गया

करीब 9 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, बाहर आते ही मां से लिपटकर रोया मासूम

  • NDRF-SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
  • बाहर आते ही मां से लिपटकर रोया बच्चा
  • अस्पताल में इलाज जारी, हालत खतरे से बाहर

होशियारपुर में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 4 साल के बच्चे को करीब 9 घंटे लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाहर निकलते ही बच्चा अपनी मां से लिपटकर रो पड़ा।

बचाव अभियान में NDRF, SDRF, पंजाब पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर काम किया। बच्चे को शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:40 बजे बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

30 फीट नीचे फंसा था बच्चा

जानकारी के मुताबिक बच्चा खेलते समय खुले बोरवेल में गिर गया था और करीब 30 फीट नीचे फंस गया था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन को सूचना दी गई।

आशिका जैन और संदीप कुमार मलिक ने शुरुआत से ही पूरे ऑपरेशन की निगरानी की।

15 दिन से खोदा जा रहा था बोरवेल

डीसी आशिका जैन के मुताबिक घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित चक्क समाना गांव में हुई। मजदूर हरिंदर और आशा का बेटा गुरकरन सिंह घर के पास बने खुले बोरवेल में गिर गया था।

बताया गया कि यह बोरवेल पिछले 15 दिनों से खोदा जा रहा था। पाइप डालने के लिए आसपास गड्ढा बनाया गया था, लेकिन उसे पूरी तरह भरा नहीं गया था।

रेतीली जमीन होने से हुआ हादसा

प्रशासन के अनुसार घटना स्थल की जमीन रेतीली थी। बच्चा खेलते हुए वहां पहुंचा और पैर फिसलने से पाइप के पास बनी खाली जगह में जा गिरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button