60 साल के मौलाना ने बच्ची से गंदी हरकत की

कानपुर। कानपुर में 60 साल के मौलाना ने 8 साल की बच्ची से रेप की कोशिश की। बच्ची चिल्लाते हुए मौलाना के चंगुल से भागी तो लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। आरोपी भी मौके से भागा। उसे लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। लात-घूंसों और थप्पड़ों से उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान आरोपी गिड़गिड़ाने लगा। लोगों के सामने हाथ-पैर जोड़ने लगा।

बच्ची के परिजन जब मौके पर पहुंची तो वह उनसे लिपटकर रोने लगी। लोग मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button