- KGMU में OPD बंद
- SGPGI और लोहिया संस्थान में OPD सामान्य रूप से चलेगी
- SGPGI में ATC में OPD सेवा भी उपलब्ध
लखनऊ। बड़े मंगल के अवसर पर लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में OPD सेवा का संचालन सीमित रहेगा। बलरामपुर, सिविल और लोकबंधु अस्पतालों में OPD का संचालन सिर्फ सुबह 12 बजे तक होगा, जबकि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। OPD में इलाज न मिलने पर मरीज इमरजेंसी विभाग से प्राथमिक उपचार प्राप्त कर सकेंगे।
KGMU में OPD बंद, SGPGI और लोहिया संस्थान में सामान्य संचालन
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में बड़े मंगल पर OPD सेवा नहीं मिलेगी, क्योंकि यह दिन लोकल हॉलिडे के तहत माना गया है। हालांकि, SGPGI और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में OPD सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। इन संस्थानों में इमरजेंसी सेवाएं भी निरंतर जारी रहेंगी।
SGPGI में ATC में भी OPD सेवा, नार्मल वर्किंग डे जारी
SGPGI में मंगलवार को नार्मल वर्किंग डे रहेगा, जिसमें नए OPD के साथ-साथ एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (ATC) में भी OPD सेवा उपलब्ध रहेगी। यहां इमरजेंसी सेवा भी सामान्य दिनों की तरह कार्यरत रहेगी।








