अभिनेता विक्की कौशल ने मनाया अपना 37वां जन्मदिन

  • अभिनेता विक्की कौशल ने मनाया 37वां जन्मदिन
  • पिता शाम कौशल ने वीडियो शेयर कर दी खास बधाई
  • भाई सनी कौशल ने कहा, “हैप्पी बर्थडे मेरी जान”

मुंबई। बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता विक्की कौशल ने आज अपना 37वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। अपने विविध और चुनौतीपूर्ण किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले विक्की को इस खास मौके पर परिवार और फैंस की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।

इस मौके पर विक्की के पिता और जाने-माने एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने भी अपने बेटे को एक खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। शाम कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विक्की के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों बीच किनारे कदमताल करते हुए मुस्कुरा रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने ‘हैप्पी बर्थडे पुत्तर’ लिखा और अपने बेटे के लिए प्यार भरा संदेश भी दिया।

शाम कौशल ने कैप्शन में लिखा, “पिता दुनिया का सबसे खुश व्यक्ति होता है जो अपने बेटे को जीवन में आगे बढ़ता देखता है। लव यू पुत्तर… तुमको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। अपने बेटे के रूप में तुमको पाकर गर्व और धन्य महसूस कर रहा हूं। रब दी मेहर बनी रहे। जोर दी झप्पी।”

वहीं, विक्की के बड़े भाई सनी कौशल ने भी इंस्टाग्राम पर विक्की की एक फोटो साझा कर ‘हैप्पी बर्थडे मेरी जान’ लिखा। फैमिली में विक्की के लिए प्यार और सम्मान साफ झलक रहा है।

बात करें विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की तो वह इस साल रिलीज़ हुई फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। परिवार के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी बिताने वाले विक्की अपनी पत्नी कटरीना कैफ के साथ भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading