
- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ा आतंकी नेटवर्क किया ध्वस्त
- 2 पाकिस्तानी आतंकी और 3 स्थानीय मददगार गिरफ्तार
- 16 साल से फरार अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरेरा पकड़ा गया
Jammu and Kashmir Police ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए Lashkar-e-Taiba से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पाकिस्तानी आतंकी और तीन उनके स्थानीय सहयोगी शामिल हैं।
गिरफ्तार आतंकियों में एक की पहचान अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरेरा के रूप में हुई है, जो पिछले 16 वर्षों से फरार चल रहा था। वहीं दूसरा पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ खुबैब बताया जा रहा है।
इस ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियां भी शामिल रहीं। संयुक्त कार्रवाई के तहत जम्मू-कश्मीर, Rajasthan और Haryana सहित कुल 19 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
तलाशी के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को कुछ संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क आतंकियों को लॉजिस्टिक्स और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता था, जिससे उनकी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता था।
सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी हैं।









