क्या तुर्की के सेब आयात से देश की कृषि अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है

  • केंद्रीय मंत्री से हिमालयन एप्पल ग्रोअर्स की आपात मांग
  • तुर्की से सेब आयात, बागवानों के सामने आर्थिक चुनौती
  • राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से तुर्की से सेब आयात पर चिंता

नई दिल्ली।  हिमालयन एप्पल ग्रोअर्स सोसायटी (HAGS) के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर तुर्की से हो रहे सेब के आयात पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने तुर्की से बढ़ते सेब आयात पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे देश के बागवानों को भारी नुकसान हो रहा है।

सस्ते आयात से घाटे की स्थिति
HAGS के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि तुर्की से सस्ते और सब्सिडी वाले सेब के आयात के कारण भारतीय बागवानों को अपनी उपज का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों में सेब न केवल एक फसल है, बल्कि यह पहाड़ी अर्थव्यवस्था और लाखों किसानों की आजीविका का मुख्य स्रोत भी है।

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि तुर्की, पाकिस्तान को सैन्य सहायता और रक्षा उपकरण मुहैया कराता है, जो भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश है। ऐसे में तुर्की से सेब का आयात न सिर्फ आर्थिक रूप से नुकसानदायक है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी चिंताजनक है।

ये हैं प्रमुख मांगें
HAGS के महासचिव राजेश धानटा ने बताया कि उनकी संस्था ने केंद्र सरकार से निम्नलिखित मांगें रखी हैं:

  1. तुर्की से सेब के आयात पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए।

  2. अन्य देशों से सेब आयात पर न्यूनतम आयात मूल्य (MIP) बढ़ाया जाए।

  3. आयातित सेबों पर गुणवत्ता और पादप स्वच्छता मानकों को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार का रोग या वायरस भारत में प्रवेश न कर सके।

Related Posts

महाराष्ट्र में हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर सियासी घमासान

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सपकाल ने बुलढाणा में एक कार्यक्रम…

Continue reading
8.2% ब्याज के साथ SCSS से पाएं तिमाही तय इनकम

नई दिल्ली। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और रिटायरमेंट के बाद अपनी इनकम सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प…

Continue reading