- पिता की डांट और बुलेट बाइक का गुस्सा बना हत्या की वजह?
- हथौड़े से हत्या कर अगली सुबह खुद ही मचाया शोर
- CCTV फुटेज ने खोली बेटे की खौफनाक साजिश
करनाल। पढ़ाई और बुलेट बाइक को लेकर पिता से हुई नाराजगी ने एक नाबालिग बेटे को हत्यारा बना दिया। 7 मई की रात गांव ऊंचा समाना के सोनू (45) को उसके बेटे ने गहरी नींद में हथौड़े से मार-मारकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग ने पिता की हत्या के बाद सोने का नाटक किया और अगले दिन खुद ही चीख-चीखकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
क्या हुआ था उस रात?
- 7 मई की रात सोनू अपने पशु बाड़े में सो रहा था। नाबालिग बेटा वहां पहुंचा और हथौड़े से उसके सिर और चेहरे पर जानलेवा वार किए।
- पिता के कराहने पर भी बेटा नहीं रुका और तब तक मारता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
- कत्ल के बाद वह घर लौटकर सो गया। अगली सुबह उसने ही पिता की लाश देखकर शोर मचाया और दूसरों पर आरोप लगाया।
पुलिस ने कैसे पकड़ा?
परिवार ने शुरू में गांव के कुछ युवकों पर शक जताया, लेकिन CCTV फुटेज में कोई संदिग्ध नहीं दिखा। पुलिस को बेटे पर शक हुआ और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
हत्या की वजह?
-
बुलेट बाइक की जिद: बेटा दो साल से पिता से बुलेट बाइक मांग रहा था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण सोनू ने मना कर दिया।
-
पढ़ाई में फेल होना: 9वीं कक्षा में फेल होने पर पिता ने डांटा, जिससे बेटे में गुस्सा पनपा।
-
3 लाख रुपये का झगड़ा: बेटे ने किसी से 3 लाख रुपये उधार लेकर प्लॉट खरीदा, लेकिन पिता ने पैसे वापस नहीं दिए। इससे तनाव बढ़ा।
-
गलत संगत और नशा: परिवार का कहना है कि बेटा नशे की लत और गलत संगत में पड़ गया था, जिसे लेकर पिता से अक्सर झगड़े होते थे।
परिवार पर मुसीबत
सोनू परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उसकी हत्या के बाद पत्नी और बच्चों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।








