लखनऊ के ब्रांडेड रेस्त्राओं में भी मिलावट- FSDA ने पकड़ी गड़बड़ी

  • FSDA की 36 सैंपलों की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
  • दस्तरख्वान सील, 9 आउटलेट्स को नोटिस जारी
  • गुणवत्ता की जांच अब नियमित होगी: खाद्य सुरक्षा अधिकारी

लखनऊ। नवाबी अंदाज़ और स्वाद के लिए मशहूर लखनऊ अब मिलावट के ज़हर से अछूता नहीं रहा। शहर के प्रमुख ब्रांडेड रेस्त्राओं और फूड आउटलेट्स में बासी और मिलावटी खाद्य सामग्री परोसे जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने छापेमारी के दौरान KFC, McDonald’s, Haldiram’s, Burger King, दस्तरख्वान, Domino’s और छप्पन भोग जैसे प्रतिष्ठानों से 36 खाद्य सैंपल लिए। जांच में पुराने तेल में तली गई डिशेस, बैक्टीरिया युक्त मेयोनीज़, बासी मटन और एक्सपायर्ड उत्पादों पर नया स्टिकर लगाए जाने जैसी गंभीर खामियां पाई गईं।

दस्तरख्वान सील, 9 आउटलेट्स को नोटिस

कार्रवाई के तहत दस्तरख्वान (फन रिपब्लिक मॉल) को सील कर दिया गया है, जबकि 9 अन्य आउटलेट्स को नोटिस जारी किया गया है। FSDA के अधिकारियों ने बताया कि अगर इन प्रतिष्ठानों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो लाइसेंस निरस्त कर संचालन बंद करवा दिया जाएगा।

ग्राहकों में गुस्सा: “अब ब्रांड पर भी भरोसा नहीं”

“KFC को सुरक्षित समझते थे, अब बाहर खाना भी मुश्किल”

आकाश वर्मा, जो अक्सर बाहर खाना खाते हैं, कहते हैं, “KFC जैसे ब्रांड पर हम भरोसा करते हैं, इसीलिए वहां ज़्यादा पैसे खर्च करते हैं। अगर वहीं मिलावट निकले, तो विकल्प ही क्या बचेगा?”

“अगर ब्रांड ये कर रहे, तो छोटे दुकानदारों का क्या भरोसा?”

विकास कुमार ने कहा, “McDonald’s का बर्गर पसंद है लेकिन अब शिकायतें मिलने के बाद डर लगता है। मिलावट सेहत के लिए खतरनाक है।”

शाश्वत प्रताप सिंह, एक नियमित ग्राहक ने कहा, “Pizza Hut का सैंपल फेल होना चौंकाने वाला है। अब बाहर खाने से डर लगने लगा है।”

प्रशासन की चेतावनी: “जांच जारी रहेगी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई”

सहायक आयुक्त खाद्य सेकेंड विजय प्रताप सिंह ने कहा कि लखनऊ के मॉल्स और पॉश इलाकों में ब्रांडेड फूड आउटलेट्स की औचक जांच जारी रहेगी। उन्होंने कहा, “शुद्धता और गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। दोषी पाए जाने पर लाइसेंस रद्द कर आउटलेट बंद कराए जाएंगे।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading