चिनहट में विरोध- गोसाईंगंज और काकोरी में LDA की बड़ी कार्रवाई

  • चिनहट में विरोध के चलते LDA टीम को लौटना पड़ा
  • गोसाईंगंज और काकोरी में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
  • प्लॉटिंग करने वालों को दी गई सख्त चेतावनी

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपनी मुहिम और तेज कर दी है। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1, 2 और 3 की संयुक्त टीम ने सोमवार को गोसाईंगंज और काकोरी क्षेत्रों में छह अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया। हालांकि, चिनहट तिराहे पर कार्रवाई करने पहुंची टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध के चलते खाली हाथ लौटना पड़ा।

चिनहट में जेसीबी के सामने खड़े हो गए लोग

चिनहट में जब एलडीए की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध इतना बढ़ा कि लोग जेसीबी मशीनों के सामने आकर खड़े हो गए। स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने टकराव से बचते हुए टीम को वापस बुला लिया।

गोसाईंगंज-काकोरी में चली बड़ी कार्रवाई

वहीं, गोसाईंगंज और काकोरी में एलडीए की कार्रवाई पूरी सख्ती के साथ हुई। इस दौरान निजी डेवलपर्स द्वारा बनाई गई सड़कों, नालियों, बाउंड्री वॉल, साइट ऑफिस और एंट्री गेट को गिरा दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि बिना लेआउट पास कराए कॉलोनी बसाना पूरी तरह गैरकानूनी है और इस पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें-लखनऊ का जनेश्वर मिश्र पार्क बनेगा विज्ञान- खेल और प्रकृति का हब

2 से 5 बीघा तक की अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

  • जोन-1: अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि झारखंडे महादेव मंदिर के सामने करुणा शंकर श्रीवास्तव व अन्य ने 2 बीघा और पंकज मिश्रा ने 4 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की थी, जिसे ढहा दिया गया।

  • जोन-2: प्रभाकर सिंह के अनुसार खसरा संख्या 330 और 332 पर बजरंग कुमार व कप्तान सिंह यादव द्वारा की गई अवैध प्लॉटिंग को भी खत्म कर दिया गया।

  • जोन-3: रवि नंदन सिंह ने बताया कि जलियामऊ चौराहा और आगरा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड के पास मोहम्मद जाकिर और मोहम्मद आरिफ द्वारा 5-5 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश की जा रही थी, जिसे नष्ट कर दिया गया।

भविष्य में भी जारी रहेगी कार्रवाई

एलडीए अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह की किसी भी अवैध प्लॉटिंग या निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। नक्शा पास कराए बिना कोई भी निर्माण करना नियमों का उल्लंघन है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है।

Related Posts

बजट सत्र में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान

लखनऊ। लखनऊ में विधान परिषद के बजट सत्र 2026-27 के दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और…

Continue reading
बस्तौली में 7 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जे से मुक्त

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम ने बस्तौली गांव में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन खाली कराई। आरोप है कि यहां अवैध…

Continue reading