
- ISRO ने EOS-09 सैटेलाइट लॉन्च किया
- तीसरे चरण में तकनीकी समस्या के कारण मिशन असफल
- PSLV-C61 रॉकेट की 63वीं उड़ान थी
श्रीहरिकोटा। इसरो ने रविवार सुबह 5:59 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से PSLV-C61 रॉकेट के जरिए EOS-09 (अर्थ ऑब्जर्वेटरी सैटेलाइट) लॉन्च किया, लेकिन तीसरे चरण में तकनीकी गड़बड़ी के कारण मिशन सफल नहीं हो पाया।
इसरो प्रमुख वी नारायणन ने बताया कि पहले दो चरणों की प्रक्रिया सामान्य थी, लेकिन तीसरे चरण में समस्या आई, जिससे सैटेलाइट को निर्धारित कक्षा में स्थापित नहीं किया जा सका। यह PSLV की 63वीं उड़ान थी।
ये भी पढ़ें-चिनहट में विरोध- गोसाईंगंज और काकोरी में LDA की बड़ी कार्रवाई
EOS-09, RISAT-1 का फॉलो-ऑन मिशन है, जो सी-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार तकनीक से लैस है और दिन-रात, हर मौसम में पृथ्वी की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें लेने में सक्षम है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत की सर्विलांस और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है।
इस सैटेलाइट की पांच साल की उपयोगिता अवधि तय की गई थी, जो विशेष रूप से संदिग्ध गतिविधियों और आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा था।
इसरो नासा के साथ मिलकर निसार सैटेलाइट लॉन्चिंग की भी तैयारी कर रहा है, जो पृथ्वी के पर्यावरण और जलवायु में होने वाले बदलावों पर नजर रखेगा।
मिशन असफल रहने के बावजूद, इसरो भविष्य में ऐसे प्रोजेक्ट्स को लेकर आशावान है और तकनीकी सुधार जारी रखेगा।








