पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार

  • चरणजीत सिंह चन्नी को संसद रत्न पुरस्कार मिलेगा
  • पंजाब से 16 वर्षों में पहला सांसद सम्मानित
  • किसान और खेत मजदूर कल्याण में योगदान के लिए चुना गया

जालंधर। जालंधर लोकसभा सीट से सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान पिछले 16 वर्षों में पंजाब से लोकसभा के किसी सांसद को मिलने वाला पहला संसद रत्न है।

चन्नी को इस पुरस्कार के लिए उनके किसान और खेत मजदूर कल्याण के क्षेत्र में विशेष योगदान और संसद में सक्रिय भागीदारी के लिए चुना गया है।

संसद रत्न पुरस्कार की स्थापना 2010 में दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नेतृत्व में प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन द्वारा की गई थी। अब तक 17 सांसद और दो लोकसभा स्थायी समितियों के अध्यक्ष इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें-मुंबई के बोरीवली में परिवारों के बीच खूनी झड़प- 3 की मौत 4 घायल

पुरस्कार के चयन में सांसदों के संसद में प्रदर्शन जैसे प्रश्न पूछना, बहस में भागीदारी और विधेयक प्रस्तुत करने जैसे मापदंडों को ध्यान में रखा जाता है।

संसद रत्न पुरस्कार समिति ने रविवार शाम जारी बयान में इस जानकारी की पुष्टि की है।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading