विधवा महिला के घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट

  • हजरतगंज में विधवा महिला के घर में घुसकर मारपीट
  • पति की मौत के बाद दबाव बनाकर वसूली की कोशिश
  • बेटियों से छेड़छाड़, मकान कब्जाने की धमकी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक विधवा महिला के साथ मारपीट और उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने घर में घुसकर महिला को बुरी तरह पीटा और उसकी बेटियों से छेड़छाड़ की। मामला वजीर हसन रोड, गोखले मार्ग निवासी सुषमा का है, जिनके पति की मार्च 2024 में मृत्यु हो गई थी।

सुषमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति बबलू ने नवंबर 2023 में बच्चा सोनकर नामक व्यक्ति से 50 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसकी वह किस्तों में अदायगी कर रहे थे। लेकिन पति की मृत्यु के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई, जिससे वह राशि लौटाने में असमर्थ हो गई।

घर का ताला तोड़कर घुसे दबंग, बेटियों से की छेड़छाड़
महिला ने आरोप लगाया कि 11 मई को बच्चा सोनकर, सत्यम सोनकर, सोनू सोनकर, रितेश, पिंकी और विमला सोनकर समेत 10-15 अज्ञात लोग उसके घर का ताला तोड़कर जबरन घुस आए। उन्होंने पैसों की मांग करते हुए गाली-गलौज की, मारपीट की और बेटियों के साथ छेड़छाड़ की। घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिसे सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़ें-लखनऊ में वकीलों के दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग- दो अधिवक्ता घायल

1090 पर दी सूचना, पुलिस कार्रवाई से बचती रही
महिला ने बताया कि उसने तत्काल 1090 महिला हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद मांगी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों के खिलाफ सीधे कार्रवाई करने के बजाय उसे थाने जाकर शिकायत करने की सलाह देकर लौट गई।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading