संदिग्ध वाहन चेकिंग में युवक गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

हंसवर पुलिस ने सेमरा नसीरपुर पुलिया के पास की कार्रवाई

अंबेडकरनगर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।पुलिस के अनुसार कार्रवाई सेमरा नसीरपुर पुलिया के पास की गई। चेकिंग के दौरान बह्रद ग्राम सेमरा नसीरपुर की तरफ से आ रहे युवक को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी में मिला अवैध तमंचा

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान जिशान पुत्र तुफैल निवासी हरसम्हार थाना हंसवर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।इसके अलावा आरोपी के पास मौजूद मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में लिया।

आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना हंसवर में मुकदमा संख्या 59/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय भेज दिया। वहीं बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button