- डिप्टी CM केशव मौर्य ने काशी में पूरे ठेले का आम खरीदा
- आम खाकर सड़क पर भाजपा नेताओं के साथ बांटे आम
- ठेले के मालिक को मिला 1 हजार रुपये का फायदा
वाराणसी। रविवार को काशी में आयोजित तिरंगा यात्रा के बाद डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक अनोखा कदम उठाया। ठंडी छांव की जगह भीषण गर्मी में ठेले पर लगे काशी के फेमस लंगड़ा आम को देखकर उन्होंने पूरे ठेले का 8 हजार रुपये में खरीदने का फैसला किया।
केशव मौर्य ने अपने साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, काशी मेयर अशोक तिवारी और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के साथ ठेले पर खड़े होकर आम खाए और सबको बांटे। ठेले के मालिक संतोष कुमार सोनकर ने बताया कि उनके ठेले पर करीब 70 किलो आम थे और डिप्टी CM की वजह से उन्हें करीब 1 हजार रुपये का फायदा हुआ।
लंगड़ा आम को 2023 में GI टैग मिला है, जो अब अमेरिका, ब्रिटेन और खाड़ी देशों में भी निर्यात हो रहा है। इसकी खासियत और इतिहास 300 साल पुराना है, जिसे बनारस के राजा काशी नरेश प्रभु नारायण सिंह बहादुर ने एक दिव्यांग पुजारी के नाम पर ‘लंगड़ा आम’ नाम दिया था।
ये भी पढ़ें-आगरा में 40 केंद्रों पर परीक्षा शुरू- 18 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा
केशव मौर्य का यह व्यवहार स्थानीय आम व्यापारियों और जनता में काफी चर्चा का विषय बना है।








