बेसिक शिक्षा की योजनाओं का लोकार्पण

  • मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ से बेसिक शिक्षा की योजनाओं का शुभारंभ किया
  • अम्बेडकरनगर में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, अधिकारियों और शिक्षकों की सहभागिता
  • स्मार्ट क्लास, टैबलेट वितरण, समर कैंप और निपुण भारत मिशन पर जोर

अम्बेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन से बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार अम्बेडकरनगर में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक प्रतिनिधि और समन्वयकगण सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत कर बीएसए ने विभागीय योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट क्लास, टैबलेट वितरण, निपुण भारत मिशन और समर कैंप जैसी योजनाएं प्राथमिक शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ कर रही हैं।

प्रशस्ति पत्र देकर उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित

मुख्यमंत्री के संबोधन के उपरांत जनपद में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को मंच से सम्मानित किया गया। सभी विकास खंडों से चयनित 10-10 शिक्षकों को स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब के प्रभावी संचालन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, निपुण भारत मिशन के अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षुओं के सहयोग से संचालित विद्यालयों के अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।

विभाग को प्राप्त टैबलेट का प्रतीकात्मक वितरण किया गया। समर कैंप के आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले प्रत्येक विकास खंड के एक शिक्षामित्र एवं एक अंशकालिक अनुदेशक को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों को स्टेशनरी और चॉकलेट वितरित कर उत्साहित किया गया बालिका आर्या प्रजापति ने समर कैंप में आयोजित गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading