माध्यमिक शिक्षकों का इको गार्डन में प्रदर्शन

लखनऊ: इको गार्डन में सोमवार को माध्यमिक शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 700 शिक्षक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ‘एकजुट’ के बैनर तले एकत्र हुए और शिक्षा सेवा चयन आयोग के खिलाफ नाराजगी जताई।

‘आयोग बनने के बाद खत्म हुई सुरक्षा’
प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के स्थान पर आयोग बनने के बाद उनकी सेवा सुरक्षा कमजोर हो गई है। आरोप लगाया कि अब विद्यालय प्रबंधकों को शिक्षकों का शोषण करने की खुली छूट मिल गई है।

‘झूठे आरोप लगाकर किया जा रहा सस्पेंड’
शिक्षकों ने कहा कि प्रबंधक मनमाने तरीके से झूठे आरोप लगाकर उन्हें सस्पेंड कर देते हैं। पहले जो सुरक्षा नियम थे, वे अब हटा दिए गए हैं, जिससे नौकरी और सामाजिक जीवन दोनों खतरे में हैं।

25 मांगों को लेकर प्रदर्शन
प्रदेशभर से आए शिक्षकों ने चयन आयोग के नियमों में सुरक्षा से जुड़ी धाराएं जोड़ने समेत 25 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button