हाउस-वॉटर टैक्स संशोधन पर टाण्डा नगर पालिका की बैठक निर्णायक मोड़ पर

  • वर्षों से लंबित हाउस और वॉटर टैक्स में छूट पर हो सकता है फैसला
  • सात सदस्यीय समिति ने टैक्स दर को आधा करने की सिफारिश की
  • चेयरमैन शबाना नाज़ को मिला कर निर्धारण का विशेषाधिकार
अम्बेडकरनगर। टाण्डा नगर पालिका परिषद की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक आज दोपहर 3 बजे आयोजित होने जा रही है, जिसमें नगर क्षेत्रवासियों को वर्षों से लंबित हाउस व वॉटर टैक्स में राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। जनहित से जुड़ा यह प्रस्ताव बैठक का मुख्य एजेंडा रहेगा, जिसे लेकर नगर के नागरिकों की निगाहें पालिका बोर्ड की एकजुटता पर टिकी हुई हैं।
लंबे संघर्ष के बाद सामने आया संशोधन प्रस्ताव
ज्ञात हो कि टाण्डा क्षेत्र में लागू हाउस व वॉटर टैक्स की दरें विगत कई वर्षों से विवाद का विषय रही हैं। स्थानीय निवासियों द्वारा लगातार टैक्स में छूट की मांग की जा रही थी, परंतु शासन के निर्देशों के क्रम में पूर्व में इन दरों में वृद्धि का प्रस्ताव सामने आया था। हालांकि, बढ़ी हुई दरों पर भारी संख्या में आपत्तियां प्राप्त होने के उपरांत ईओ द्वारा पुनः संशोधन हेतु प्रस्ताव तैयार कराया गया।
बोर्ड ने चेयरमैन को सौंपे थे विशेष अधिकार
27 जनवरी को आयोजित बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ को कर निर्धारण का विशेषाधिकार सौंपा गया था। इसके पश्चात चेयरमैन ने सात सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसने नगर क्षेत्रवासियों की आर्थिक स्थिति का गहन आकलन कर संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत किया। समिति के पांच सदस्यों — घिसियावन मौर्य, आशीष यादव, जुल्फेखार अहमद, दशरथ मांझी एवं जुलेखा खातून — ने पूर्व में लागू टैक्स दर को ‘अत्यधिक’ बताते हुए उसे आधा करने की सिफारिश की है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading