फडणवीस के आदेश पर रुकी थी ₹268 करोड़ की परियोजनाएं

  • नितेश राणे बोले थे- “महाराष्ट्र में सबका बाप फडणवीस”
  • पिता नारायण राणे ने कहा- “मुख्यमंत्री जनता के सेवक होते हैं”
  • बयान को शिंदे गुट पर सीधी चेतावनी माना जा रहा

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब राज्य के मंत्री नितेश राणे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को “महाराष्ट्र में सबका बाप” कह डाला। इस बयान से सियासी भूचाल खड़ा हो गया है। अब उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने बेटे के बयान से साफ किनारा कर लिया है।

नारायण राणे ने बेटे की भाषा को बताया अनुचित

भाजपा सांसद नारायण राणे ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “नितेश को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। मुख्यमंत्री किसी के बाप नहीं, जनता के सेवक होते हैं। मैंने उन्हें समझा दिया है और अब इस मुद्दे पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए।”

धाराशिव में दिया था बयान, शिंदे गुट पर था इशारा

नितेश राणे ने 7 जून को महाराष्ट्र के धाराशिव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, “महाराष्ट्र में सभी के बाप देवेंद्र फडणवीस हैं।” यह बयान तब आया जब हाल ही में फडणवीस के निर्देश पर धाराशिव की ₹268 करोड़ की परियोजनाएं रोकी गई थीं। यह क्षेत्र शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता प्रताप सरनाइक का कार्यक्षेत्र रहा है।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading