महिला का शव मिलने से फैली सनसनी- हत्या की आशंका से दहशत

  • सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिला
  • मृतका की पहचान भरतपुर की विधवा महिला के रूप में हुई
  • शव के पास से शराब की बोतलें और पानी की बोतल बरामद

किरावली। फतेहपुर सीकरी के दाउदपुर और सामरा गांव के बीच सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान भरतपुर जिले के थाना गहनोली क्षेत्र के सैदपुरा गांव की रहने वाली एक विधवा महिला के रूप में हुई है। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या 2-3 दिन पहले की गई है।

चेहरा खून से सना, शराब की बोतलें और पानी के पैकेट बरामद

घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को शराब के पौवे, पानी की बोतलें और कुछ अन्य सामान मिले हैं। महिला का चेहरा खून से सना हुआ था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या बड़ी बेरहमी से की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले वहां शराब का सेवन किया गया और फिर महिला को निशाना बनाया गया।

ग्रामीणों ने दी सूचना, पुलिस कर रही जांच

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना देर रात की हो सकती है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला वहां कैसे पहुंची और घटना किन परिस्थितियों में हुई।

हत्या की आशंका से ग्रामीणों में दहशत

घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भय व्याप्त है, खासतौर पर महिलाओं में असुरक्षा की भावना देखी जा रही है। पुलिस ने कहा है कि वह हर पहलू से जांच कर रही है और हत्यारों की तलाश की जा रही है।

Related Posts

सिटी बस सेवा बंद होने से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर

कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने…

Continue reading
लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC समर्थन मार्च पर हंगामा, 350 छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को UGC के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मार्च शुरू…

Continue reading