
- अंबेडकरनगर के BSA भोलेन्द्र प्रताप सिंह को प्रमोशन मिला
- वाराणसी के जिला विद्यालय निरीक्षक पद पर नियुक्ति
- कार्यकाल में शिक्षकों की उपस्थिति, अनुशासन और गुणवत्ता पर जोर
अंबेंडकरनगर। जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे भोलेन्द्र प्रताप सिंह को शासन ने उनके कार्यकुशलता और उत्कृष्ट प्रशासनिक नेतृत्व के आधार पर प्रमोशन देते हुए वाराणसी के जिला विद्यालय निरीक्षक पद पर नियुक्त किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में मिली इस पदोन्नति को न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि माना जा रहा है, बल्कि यह जिले की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के उनके प्रयासों की भी स्वीकृति मानी जा रही है।
शिक्षा मित्रों, प्रधानाध्यापकों और बीआरसी स्तर की टीमों के सहयोग से जिले में नामांकन बढ़ाने के लिए मिशन मोड में अभियान चलाया गया। हजारों बच्चों की विद्यालय में दोबारा प्रविष्टि कराई गई और समुदाय को स्कूलों से जोड़ा गया।भोलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विद्यालय भवनों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, स्वच्छता, दिव्यांग सुविधाएं और स्मार्ट क्लास जैसी पहल को विस्तार दिया गया। स्कूलों की फिजिकल स्थिति में बदलाव स्पष्ट रूप से दिखने लगा।
कोविड अनुभवों से सबक लेते हुए शिक्षा को डिजिटल रूप में पहुंचाने के लिए व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, ई-कंटेंट, ऑनलाइन होमवर्क जैसे प्रयास लागू किए गए। शिक्षकों को तकनीकी दक्षता के लिए प्रशिक्षण भी दिलाया गया।








