विकास कार्यों की डीएम ने की गहन समीक्षा

  • विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
  • सीएम डैशबोर्ड से योजनाओं की विंदुवार समीक्षा
  • जिलाधिकारी ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

अंबेंडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जनपद के विभिन्न विभागों की योजनाओं की विंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने रैंकिंग सुधार, लक्ष्यों की प्राप्ति और जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।

विभागवार समीक्षा, मिली जिम्मेदारी
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, विद्युत, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, पंचायती राज, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, श्रम, कृषि, लोक निर्माण, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण सहित समस्त विकासपरक विभागों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे योजना की लाभार्थी तक पहुंच को प्राथमिकता पर लें और कार्यों की प्रगति को नियमित रूप से पोर्टल पर अपडेट करें।

जनसमस्याओं के निस्तारण में लाएं तेजी
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जन सामान्य से जुड़ी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी समाधान पोर्टल या संबंधित पोर्टल्स पर दर्ज हों ताकि सीएम डैशबोर्ड पर उनकी समीक्षा संभव हो सके।

रैंकिंग कमजोर विभागों को चेतावनी
सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार प्रदर्शन की स्थिति पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने उन विभागों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जिनकी रैंकिंग राज्यस्तर पर अपेक्षाकृत कमजोर है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं की प्रभावी मॉनीटरिंग करते हुए कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading