
- एनटीपीसी टांडा में नए PRO के रूप में यश सोनकर ने संभाला पद
- मीडिया और एडिटोरियल क्षेत्र का लंबा अनुभव
- परियोजना की संचार व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद
अंबेडकरनगर स्थित एनटीपीसी टांडा परियोजना में जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के पद पर यश सोनकर ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया। उनके आने से परियोजना की जनसंपर्क और संचार गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। यश सोनकर इससे पहले TOI.com, नई दिल्ली में कंसल्टेंट (एडिटोरियल) के रूप में कार्य कर चुके हैं। यहां उन्होंने मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का अनुभव हासिल किया। परियोजना प्रबंधन ने उनके कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत किया है। प्रबंधन का मानना है कि उनके अनुभव और पेशेवर कौशल से संगठन की छवि और बेहतर होगी। साथ ही जनसंपर्क से जुड़े कार्यों में गति और प्रभाव बढ़ेगा।एनटीपीसी टांडा में यह नियुक्ति संचार व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।









