26 राज्यों में मानसून सक्रिय: सूरत में 7 इंच बारिश से स्कूल बंद

  • सूरत में भारी बारिश से हालात बिगड़े
  • राजस्थान में नदियां उफान पर
  • MP के टीकमगढ़ में रिकॉर्ड बारिश

नई दिल्ली। देश के 26 राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। गुजरात के सूरत में सोमवार सुबह 4 घंटे में 7 इंच बारिश हुई, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाकों में पानी भरने से स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई। मानसून की यह पहली बारिश लोगों को 2006 की भयानक बाढ़ की याद दिला गई, जब सूरत का 80% से ज्यादा हिस्सा डूब गया था।

ध्य प्रदेश: टीकमगढ़ में रिकॉर्ड 9 इंच बारिश

MP में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के कारण अगले 4 दिन तक तेज बारिश का सिस्टम एक्टिव रहेगा। टीकमगढ़ में रविवार को 9 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। अन्य जिलों में भी रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है।

राजस्थान: नदियां उफान पर, 133% ज्यादा बारिश

राजस्थान के माउंट आबू में 24 घंटे में 7 इंच बारिश दर्ज की गई। कई नदियों में पानी भरने से गांवों का संपर्क टूट गया है। राज्य में 1 जून से अब तक सामान्य से 133% अधिक बारिश हो चुकी है।

ओडिशा: 50 गांवों में बाढ़, महिला की मौत

ओडिशा के 50 गांवों में बाढ़ के हालात हैं। 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 24 साल की एक महिला की तेज धार में बहने से मौत हो गई। राहत कार्य के लिए NDRF, SDRF और ODRF की टीमें तैनात हैं।

दिल्ली-NCR में जल्द पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिनों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम यूपी, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में मानसून के पहुंचने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश के आसार हैं।

24 जून का अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट:
गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा।

भारी बारिश की संभावना:
सिक्किम, बंगाल, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, कर्नाटक, केरल।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading