बद्रीनाथ जा रही ट्रैवलर अलकनंदा में गिरी- दो की मौत, 8 रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैवलर रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर के पास दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। केदारनाथ दर्शन के बाद बद्रीनाथ धाम जा रही इस ट्रैवलर को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा।

हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें मध्यप्रदेश के राजगढ़ निवासी विशाल सोनी (42) और गुजरात के सूरत की रहने वाली ड्रिमी (17) की पहचान की गई है। वहीं, 8 यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

ड्राइवर सुमित, जो हरिद्वार के रहने वाले हैं, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज रुद्रप्रयाग अस्पताल में चल रहा है।

40 किलोमीटर तक चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
SDRF की टीम श्रीनगर (गढ़वाल) में अलकनंदा नदी के किनारे स्थित एक बांध के पास तलाशी अभियान चला रही है। यहां से दुर्घटनास्थल की दूरी करीब 40 किलोमीटर है। अधिकारियों का मानना है कि तेज बहाव में कुछ लोग काफी दूर तक बह गए हो सकते हैं।

राजस्थान का ग्रुप था ट्रैवलर में सवार
ट्रैवलर में सवार ज्यादातर यात्री राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो चारधाम यात्रा पर निकले थे। हादसे के वक्त कुछ यात्री टक्कर लगते ही ट्रैवलर से छिटककर पहाड़ी की ओर लटक गए थे, जिन्हें रस्सियों की मदद से सुरक्षित निकाला गया।

मुख्यमंत्री धामी हादसे पर निगाह बनाए हुए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे को दुखद बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने की खबर अत्यंत दुखद है। SDRF सहित सभी राहत दल युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। मैं लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की कामना करता हूं।”

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading