मोहर्रम से पहले लखनऊ में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

  • मोहर्रम से पहले लखनऊ में बड़ा हथियार जखीरा बरामद
  • हकीम के घर से 300 अवैध हथियार और 50 हजार कारतूस मिले
  • मलिहाबाद थाने से 100 मीटर दूर चल रही थी अवैध फैक्ट्री

लखनऊ। मोहर्रम से ठीक एक दिन पहले लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में पुलिस ने हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। गुरुवार देर शाम तीन थानों की पुलिस टीम ने हकीम सलाहुद्दीन उर्फ लाला (72) के घर पर छापा मारकर 300 अवैध हथियार और करीब 50 हजार कारतूस बरामद किए। यही नहीं, बारहसिंघा की खाल और हथियार बनाने के उपकरणों के साथ-साथ अन्य आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं।

पुलिस 20 बोरियों में कारतूस भरकर थाने ले गई। यह पूरा मामला तब सामने आया जब मलिहाबाद, रहीमाबाद और माल थानों की पुलिस को सूचना मिली कि सलाहुद्दीन के घर पर अवैध हथियारों की फैक्ट्री चलाई जा रही है। खास बात यह रही कि उसका घर मलिहाबाद थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर है, फिर भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

यूपी एटीएस एक्टिव, आरोपी से हो रही पूछताछ

हकीम सलाहुद्दीन को हिरासत में लेकर मलिहाबाद थाने में पूछताछ की जा रही है। मीडिया को थाने में जाने की अनुमति नहीं है। एडीसीपी जितेंद्र दुबे के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क की जांच की जा रही है। मामले में एटीएस भी सक्रिय हो गई है।

क्या मिला आरोपी के घर से

छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। इनमें शामिल हैं:

  • 3 पिस्तौल

  • 1 देसी तमंचा (315 बोर)

  • 2 देसी तमंचा (22 बोर)

  • 1 राइफल (22 बोर)

  • 7 एयरगन

  • कुल 158 कारतूस और 41 खोखे

  • 6 बांका, 2 छुरी, 1 आरी

  • हथियार बनाने का सामान

  • ₹2,000 नकद

  • बारहसिंघा की खाल

शौक के नाम पर विदेशी हथियार भी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ विदेशी हथियार भी मिले हैं जिन्हें आरोपी ने शौक के तौर पर रखा था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पूरे यूपी में हथियारों की सप्लाई कर रहा था।

पड़ोसी बोले- अंदाजा भी नहीं था

पड़ोसियों ने बताया कि हकीम के घर पर अक्सर अजनबी लोग आते-जाते रहते थे, जो देखने में खतरनाक लगते थे। एक पड़ोसी महमूद अली ने बताया कि कभी-कभी डर के मारे गली से निकलना भी मुश्किल हो जाता था। कुछ लोगों ने बताया कि अक्सर उसके घर से मशीनों की आवाज आती थी, लेकिन किसी को शक नहीं हुआ।

परिवार की पृष्ठभूमि

सलाहुद्दीन की पत्नी एक स्कूल में शिक्षिका हैं। उनकी एक बेटी नॉर्वे में रहती है और दूसरी लखनऊ की इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रही है।

पुलिस सख्त लेकिन अभी तक खुलकर कुछ नहीं कहा

फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में औपचारिक रूप से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन जिस तरह से हथियारों का जखीरा और संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं, उससे बड़ा नेटवर्क होने की आशंका जताई जा रही है।

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading