वन महोत्सव में लगेगा हरियाली का मेला- जिले में रोपे जाएंगे 34.65 लाख पौधे

  • वन महोत्सव में 34 लाख से अधिक पौधे होंगे रोपित
  • हर नवजात को मिलेगा पौधा और ‘ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट’
  • पौधारोपण के लिए चयनित स्थान चिन्हित

अंबेडकरनगर। जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर वन विभाग की ओर से इस वर्ष वन महोत्सव के दौरान विशेष अभियान चलाया जाएगा। 1 से 7 जुलाई तक प्रस्तावित इस महोत्सव में कुल 34,65,880 पौधे रोपित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना है, बल्कि नवजात शिशुओं के माध्यम से समाज में पर्यावरण के प्रति दीर्घकालिक चेतना भी विकसित करना है।

नवजातों को मिलेगा ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट और पौधा
जिले के जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक से सात जुलाई के बीच जन्म लेने वाले शिशुओं को विशेष पहचान दी जाएगी। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. उमेश तिवारी के अनुसार, प्रत्येक नवजात के स्वजन को विभाग की ओर से एक पौधा भेंट किया जाएगा, जिसमें शीशम, सागौन या अन्य अच्छी प्रजाति शामिल होगी। साथ ही “ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट” भी दिया जाएगा, जिस पर प्रभागीय वनाधिकारी के हस्ताक्षर होंगे। इसका उद्देश्य शिशु के जीवन के साथ एक वृक्ष को जोड़ना है, ताकि संरक्षण की भावना पारिवारिक स्तर से शुरू हो।

पौधारोपण के लिए चयनित स्थल
वन विभाग द्वारा पौधारोपण के लिए ग्राम समाज की जमीन, सड़क किनारे, तालाब की मेड़ और नदियों के किनारे स्थित खाली भूमि को प्राथमिकता दी गई है। हर पौधे का रजिस्ट्रेशन और लोकेशन चिन्हांकन कर उसकी देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। विभाग की योजना है कि रोपित हर पौधे का संरक्षण जिम्मेदारी से हो, ताकि वन क्षेत्र में वास्तविक बढ़ोतरी दर्ज हो सके।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading