
- अंबेडकरनगर में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल
- सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने 10 चिकित्सा अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
- प्राथमिकता वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष ध्यान
अंबेडकरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर तथा प्रभावी बनाने की दिशा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजय कुमार शैवाल ने एक अहम कदम उठाते हुए दस चिकित्सा अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। यह बदलाव लंबे समय से प्रतीक्षित थे और जिला प्रशासन की प्राथमिकता सूची में शीर्ष पर रखे गए स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन को लेकर विशेष सतर्कता का संकेत हैं।
सीएमओ कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार,सीएचसी रामनगर के प्रभारी डॉ. आशीष कुमार राय को सीएचसी जहांगीरगंज भेजा गया है।डॉ. प्रदीप कुमार, जो अब तक 30 शैय्या मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र भियांव में तैनात थे, को चिकित्सा अधीक्षक जहांगीरगंज बनाया गया है।डॉ. गौतम शर्मा को सीएचसी जहांगीरगंज से हटाकर सीएचसी रामनगर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।डॉ. गौतम मिश्र, अब तक सीएचसी भीटी में कार्यरत थे, उन्हें उप जिला क्षयरोग अधिकारी बनाया गया है।वहीं, डॉ. राकेश कुमार यादव को चिकित्साधिकारी भीटी से प्रोन्नत कर चिकित्सा अधीक्षक भीटी की जिम्मेदारी दी गई है।डॉ. भाष्कर को सीएचसी बसखारी से स्थानांतरित कर सीएचसी जलालपुर भेजा गया है।डॉ. ओमप्रकाश मिश्र, जो अब तक सीएचसी जलालपुर में कार्यरत थे, उन्हें चिकित्साधिकारी बसखारी के रूप में नई तैनाती दी गई है।डॉ. नूर अहमद को पीएचसी हंसवर से हटाकर सीएचसी अकबरपुर का प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है।








