नगर निकायों में सफाई और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

अम्बेडकरनगर। जिले में नगरीय व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में नगर निकायों से संबंधित विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, जनसामान्य की समस्याओं और नालों की समयबद्ध सफाई के मुद्दों पर विशेष समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उप जिलाधिकारी, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
नालों की सफाई पर विशेष ज़ोर, होगी प्रवर्तन कार्रवाई
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु से पहले सभी नालों की सफाई की पूर्व नियोजित कार्ययोजना तैयार कर उसे अमल में लाया जाए। यदि नालों में कूड़ा पाए जाने की शिकायत मिली तो प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाए।”साथ ही एंटी-लार्वा छिड़काव, जलभराव से निपटने की संपूर्ण तैयारी, और संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए भी निर्देश जारी किए गए।

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को मिले प्राथमिकता
जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित किया जाए। नागरिकों को डस्टबिन के अनिवार्य प्रयोग के लिए जागरूक किया जाए। शहर में कहीं भी कूड़े का ढेर नहीं दिखना चाहिए।”

शासनादेश के अनुपालन में मोहल्ला समितियों के गठन का आदेश
नगर विकास विभाग द्वारा 2 जुलाई को जारी शासनादेश का हवाला देते हुए जिलाधिकारी ने प्रत्येक नगर निकाय को निर्देशित किया कि
सभी वार्डों में मोहल्ला समिति का गठन किया जाए। ये समितियाँ स्थानीय नागरिकों की भागीदारी से सफाई व विकास कार्यों की निगरानी करेंगी।”

स्वच्छता प्रशिक्षण एवं तकनीकी प्रस्तुति
बैठक में आईटीसी सुनहरा कल संस्था द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण पर प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया।

Back to top button