दीपावली के बाद भी लखनऊ-मुंबई यात्रियों की मुश्किलें, दिल्ली रूट पर राहत

लखनऊ से मुंबई जाने वाली उड़ानों के किराए अभी भी आसमान छू रहे हैं। दीपावली के दौरान टिकट 30 हजार रुपए तक पहुँच गए थे, वहीं अब भी कुछ उड़ानों के दाम 24 हजार रुपए से ऊपर चल रहे हैं।

दूसरी ओर दिल्ली रूट पर स्थिति सामान्य है। इंडिगो की सीधी उड़ान 4048 रुपए और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 4498 रुपए में उपलब्ध है।

रेलवे रूट: दिल्ली में सीटें उपलब्ध, मुंबई में वेटिंग जारी

  • दिल्ली रूट: तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी और डबल डेकर एक्सप्रेस में खाली सीटें कई सैकड़ों में हैं।
  • मुंबई रूट: पुष्पक एक्सप्रेस, गोरखपुर–पनवेल, कुशीनगर एक्सप्रेस और अवध एक्सप्रेस में वेटिंग 80 से ऊपर है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मुंबई रूट की स्थिति भी सामान्य हो जाएगी।

महंगे टिकट की वजह

  • ग्रुप बुकिंग और डायनेमिक फेयर सिस्टम के कारण मुंबई रूट पर दामों में असामान्य उछाल।
  • दिल्ली रूट पर ग्रुप बुकिंग कम होने से कीमतें नियंत्रण में रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button