सिकलसेल एनीमिया को 2047 तक जड़ से खत्म करने का लक्ष्य: सीडीओ

  • पड़ोसी युवक ने वाट्सऐप ग्रुप में की आपत्तिजनक टिप्पणी
  • अवैध संबंधों का झूठा लेटर भेजकर किया बदनाम
  • पीड़िता की बेटियों ने डर से स्कूल जाना छोड़ दिया

अंबेडकरनगर। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में स्पष्ट कहा कि वर्ष 2047 तक सिकलसेल एनीमिया को देश से समाप्त करने का संकल्प पूरा करना है। इसके लिए जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मी, विशेषकर एएनएम (सहायक नर्स दाई) को जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से तय किए गए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टीकाकरण, स्क्रीनिंग और समयबद्ध परीक्षण जैसे कार्यों को प्राथमिकता से करना होगा। इस अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रमों की समीक्षा में दी गई सख्त हिदायतें
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से कार्यों में लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने सभी एएनएम को निर्देश दिया कि प्रतिरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बिंदुओं पर सतर्कता के साथ कार्य किया जाए और क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

जिला कोऑर्डिनेटर सुनील वर्मा ने परिवार नियोजन कार्यक्रम के क्रियान्वयन की स्थिति और आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जागरूकता के साथ ही वास्तविक फॉलोअप पर ध्यान देना आवश्यक है।

एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) कार्यक्रम की जानकारी डॉ. आशुतोष सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर जैसे गैर-संक्रामक रोगों की पहचान, परीक्षण और उपचार को प्राथमिकता दी जा रही है।

Related Posts

संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन

अम्बेडकर नगर। जनपद के अंबेडकर नगर–अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित निकट अन्नावां संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर, पियारेपुर के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया…

Continue reading
जलालपुर में निषाद समाज के तीन प्रतीकों की प्रतिमाओं का अनावरण

जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। माधवपुर गांव स्थित बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर परिसर रविवार को ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। निषाद समाज के तीन प्रमुख प्रतीकों— निषाद राज गुहा, एकलव्य…

Continue reading