समाधान दिवस में सुनी गई जनसमस्याएं- मौके पर निस्तारण की सख्त हिदायत

  • जलालपुर में 154 शिकायतें प्राप्त, 12 का मौके पर निस्तारण
  • अन्य तहसीलों में भी शिकायतों के त्वरित समाधान के प्रयास
  • CDO ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

अंबेडकरनगर। जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम तहसील जलालपुर में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें सीडीओ ने शिकायतों को समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जलालपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 154 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को सौंपते हुए सीडीओ ने सख्त निर्देश दिए कि समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल औपचारिकता न निभाएं, बल्कि फरियादी की संतुष्टि के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल, डीएफओ डॉ. उमेश तिवारी, उप जिलाधिकारी जलालपुर, तहसीलदार जलालपुर समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

तहसीलवार समाधान दिवस का लेखा-जोखा

जिले की अन्य तहसीलों में भी समाधान दिवस में शिकायतें सुनी गईं। तहसील आलापुर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही समाधान कराया गया। शेष शिकायतों को विभागीय अधिकारियों को सौंपा गया।

भीटी तहसील में अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता व उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में 88 शिकायतें आईं। इनमें से 4 मामलों को तत्काल हल किया गया।

तहसील अकबरपुर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 71 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही समाधान हुआ। बाकी प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया गया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading