इंस्पायर मानक प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाया नवाचार का दम

लखनऊ। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में इंस्पायर मानक जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (DLEPC) 2024-25 का आयोजन हुआ, जिसमें लखनऊ के विभिन्न स्कूलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार और राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय ने किया।

प्रदर्शनी में कुल 281 में से चुने गए 161 नवाचारी मॉडल्स प्रदर्शित किए गए। छात्रों के इन मॉडलों ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार को सरल एवं प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डीआईओएस पांडेय ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों की वैज्ञानिक सोच और तर्कशक्ति को विकसित करने में सहायक हैं। निर्णायक मंडल के सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया, और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

नवाचार की बेमिसाल झलक

स्मार्ट सेफ्टी हेलमेट:
लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा के छात्र कपूर श्रीवास्तव ने दुर्घटनाओं को रोकने वाला स्मार्ट सेफ्टी हेलमेट तैयार किया। यह हेलमेट दुर्घटना की स्थिति में लोकेशन और समय की जानकारी निर्धारित मोबाइल नंबर पर संदेश भेज देता है। इसके अलावा अल्कोहल सेंसर नशे की स्थिति में वाहन को लॉक कर देता है और IR सेंसर पीछे से आने वाले वाहनों की गति को भांप कर चेतावनी भी देता है।

स्मार्ट पढ़ाई चश्मा:
माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज के छात्र रुद्रवीर सिंह ने ऐसा स्मार्ट चश्मा बनाया है, जो पढ़ाई करते समय आंखों और किताब के बीच उचित दूरी बनाए रखने में मदद करता है। यह चश्मा अल्ट्रासोनिक सेंसर, Arduino Uno, बजर और रिचार्जेबल बैटरियों से लैस है। किताब की दूरी 25 सेमी से कम होने पर बजर अलर्ट देता है।

इन नवाचारों ने न केवल प्रदर्शनी में मौजूद निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि छात्रों की सोच में तकनीकी समझ और सामाजिक उत्तरदायित्व की झलक भी पेश की।

Related Posts

बजट सत्र में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान

लखनऊ। लखनऊ में विधान परिषद के बजट सत्र 2026-27 के दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और…

Continue reading
बस्तौली में 7 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जे से मुक्त

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम ने बस्तौली गांव में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन खाली कराई। आरोप है कि यहां अवैध…

Continue reading