लखनऊ में ठंडी हवाओं से मिली राहत- बादल और बारिश का यलो अलर्ट जारी

लखनऊ। रविवार सुबह से राजधानी में तेज और ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने पूरे दिन बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही लखनऊ के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। शाम के वक्त हल्की बौछार ने मौसम को और सुहावना बना दिया।

इस सप्ताह 195 फीसदी ज्यादा बारिश
लखनऊ में इस सप्ताह सामान्य से 195 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। जहां औसतन 6.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहीं 18.8 मिमी बरसात हुई है। हालांकि, जुलाई के अब तक के आंकड़ों में बारिश में गिरावट देखी गई है। 26 जुलाई तक लखनऊ में कुल 152.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य औसत 183.3 मिमी होता है। इस तरह बारिश में 17 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

1 जून से अब तक की बात करें, तो लखनऊ में केवल 219.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य औसत 273.5 मिमी है। यानी, अब तक 20 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

Back to top button