पत्नी और बेटों पर जानलेवा हमले का आरोप- घायल पिता ने मांगा न्याय

  • मजदूर ने पत्नी और बेटों पर मारपीट व धमकी का लगाया आरोप
  • लुधियाना से लौटने पर घर में घुसने से रोका गया
  • लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से किया घायल

अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने अपनी पत्नी और दो बेटों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर अहिरौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।अहिरौली के कुर्मीडीहा गांव निवासी पेशकार ने शिकायती पत्र में बताया कि वह लुधियाना में मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। जब वह 20 मई को घर लौटा तो पत्नी सुनीता और बेटों विश्वजीत (22) व सत्यजीत (20) ने घर में घुसने से रोक दिया। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए गालियां दी गईं और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।पीड़ित का कहना है कि गांव वालों के बीच-बचाव से उसकी जान बची। हमले में उसका कंधा टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसने खुद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगले दिन यानी 21 मई को जब वह थाने गया, तो रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय पुलिस ने उसे टाल दिया। यहां तक कि मेडिकल तक नहीं कराया गया।आरोप है कि 22 मई को पत्नी सुनीता ने उल्टा उस पर झूठा मामला दर्ज करा दिया, जिस पर थाने ने तुंरत एफआईआर दर्ज कर ली। इसके बाद से पीड़ित मानसिक रूप से परेशान है और न्याय के लिए भटक रहा है। थक-हार कर उसने 11 जून को पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत पत्र भेजा, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading