
- 31 जुलाई को अंबेडकरनगर में प्रस्तावित है मंत्री का दौरा
- विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की करेंगे समीक्षा
- युवक एवं महिला मंगल दल को वितरित होगी प्रोत्साहन सामग्री
अंबेडकरनगर। जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव का आज 31 जुलाई 2025 को अंबेडकरनगर जनपद का भ्रमण प्रस्तावित है। दौरे के दौरान मंत्री जी जनपद के विभिन्न विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के साथ ही जमीनी हकीकत का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।
सुबह 9:30 बजे मंत्री सर्किट हाउस में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद में चल रही विकास परियोजनाओं तथा कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
समीक्षा बैठक के बाद मंत्री द्वारा युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में युवा सशक्तिकरण और महिला सहभागिता को बढ़ावा मिल सके।
इसके अतिरिक्त, मंत्री जी का निराश्रित गोवंश प्रबंधन एवं गौ आश्रय स्थलों का निरीक्षण, सरकारी राशन की दुकान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/जिला चिकित्सालय, एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी प्रस्तावित है।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी निर्धारित स्थलों पर आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें ताकि भ्रमण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंत्री के दौरे से जनपद में शासन की योजनाओं की प्रगति और जमीनी हकीकत की सघन समीक्षा संभव हो सकेगी।









