क्यों न करें LPG की ज्यादा खरीदारी? क्या है गैस सप्लाई की असली स्थिति

कैसे मिलेगा अब बिना एड्रेस प्रूफ सिलेंडर

  • देशभर में LPG सप्लाई पूरी तरह सामान्य
  • 95% ग्राहक कर रहे ऑनलाइन बुकिंग
  • सरकार ने पैनिक बाइंग से बचने की दी सलाह

देश में LPG सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी भी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) ने साफ किया है कि देशभर में गैस की सप्लाई पूरी तरह स्थिर और पर्याप्त बनी हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत है और सभी राज्यों में बिना किसी रुकावट के LPG सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। सरकार लगातार पूरे सिस्टम की निगरानी कर रही है ताकि किसी भी तरह की कमी न हो।


डिजिटल बुकिंग से आसान हुई सुविधा

मंत्रालय के अनुसार, देश के करीब 95% उपभोक्ता अब LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसमें IVRS, SMS, व्हाट्सएप और मोबाइल ऐप्स जैसे माध्यम शामिल हैं। डिजिटल सिस्टम के चलते गैस एजेंसियों पर भीड़ कम हुई है और डिलीवरी की प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज और सुगम हो गई है।


पैनिक बाइंग से बचने की अपील

सरकार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जरूरत से ज्यादा LPG सिलेंडर स्टॉक न करें। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पैनिक बाइंग से अनावश्यक दबाव बनता है, जबकि गैस की उपलब्धता पर्याप्त है।

जिम्मेदारी से उपयोग और डिजिटल चैनलों का इस्तेमाल जारी रखने से सप्लाई सिस्टम और बेहतर रहेगा।


अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5KG सिलेंडर

सरकार ने आम लोगों की सुविधा के लिए 5 किलो LPG सिलेंडर की बिक्री के नियम भी आसान कर दिए हैं। अब कोई भी व्यक्ति बिना एड्रेस प्रूफ के छोटा सिलेंडर खरीद सकता है।

इसके लिए ग्राहक को किसी भी ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर केवल एक फोटो-ID दिखानी होगी। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी मान्य होंगे।

सबसे खास बात यह है कि इस छोटे सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट की जरूरत नहीं होगी और ग्राहक इसे साल में जितनी बार चाहें, रिफिल करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button