ट्रंप का भारत पर बड़ा व्यापारिक हमला -1 अगस्त से 25% टैरिफ लागू

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान
  • भारत पर 1 अगस्त से 25% आयात शुल्क लगेगा
  • रूस से हथियार और तेल खरीद पर जताई आपत्ति

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत पर बड़ा आर्थिक फैसला लेते हुए 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी और कहा कि भारत, रूस से हथियार और तेल खरीद कर अमेरिका की प्रतिबंध नीति की अनदेखी कर रहा है। इसी कारण भारत पर यह दंडात्मक शुल्क लगाया जा रहा है।

ट्रंप ने भारत के साथ अमेरिका के व्यापार घाटे को भी इस फैसले का बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि भारत की व्यापारिक नीतियां अमेरिकी कंपनियों के लिए बाधा बन रही हैं। इसके चलते भारतीय वस्तुओं पर भारी शुल्क लगाया जाएगा और अतिरिक्त पेनल्टी भी लगाई जाएगी।

हालांकि, इसी महीने की शुरुआत में ट्रंप ने भारत के साथ संभावित व्यापार समझौते की बात भी कही थी, लेकिन अब दोनों देशों के संबंधों में तनाव देखा जा रहा है।

इस बीच, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों की एक टीम 25 अगस्त को भारत आएगी, जो बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट (BTA) के छठे राउंड पर बातचीत करेगी। उम्मीद है कि सितंबर-अक्टूबर तक ट्रेड डील का पहला चरण पूरा हो सकता है।

Related Posts

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर भड़की हिंसा

काबुल/इस्लामाबाद: Afghanistan और Pakistan की सीमा पर बुधवार को एक बार फिर संघर्ष शुरू हो गया। अफगान तालिबान अधिकारियों के मुताबिक, इस झड़प में 2 आम नागरिकों की मौत हो…

Continue reading
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा विमान फायर ट्रक से टकराया

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ला गार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार रात बड़ा विमान हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान रनवे पर मौजूद फायर ट्रक…

Continue reading