संसद में राहुल गांधी की गर्जना बनी नई बहस की चिंगारी

  • संसद में राहुल गांधी के तीखे सवालों ने छेड़ी नई राजनीतिक बहस
  • ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस ने सरकार की कूटनीतिक विफलता को घेरा
  • कांग्रेस नेताओं ने कहा – सरकार का जवाब सिर्फ “झूठ का पुलिंदा”

अम्बेडकरनगर। देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गर्जना के बाद भारतीय राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कूटनीतिक नाकामी और पीओके पर कार्रवाई न करने जैसे सवालों के जरिए राहुल गांधी ने मोदी सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी ने कहा कि “देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहली बार 11 वर्षों में जनता के मन की बात संसद में हुई है और देश ने तय कर लिया है – अब एक ही विकल्प है राहुल गांधी।”

आपरेशन सिंदूर बना ऐतिहासिक बहस का केंद्र

संजय तिवारी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में जो ऐतिहासिक बहस हुई, वह संसदीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को बैसरन घाटी (पहलगाम) में हुए आतंकवादी हमले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार विशेष सत्र की मांग करते रहे, लेकिन सरकार ने टालमटोल की नीति अपनाई।

“भाजपा की नीति और नीयत दोनों संदिग्ध” – डॉ जियाराम वर्मा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. जियाराम वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार न तो पारदर्शी है और न ही जवाबदेह। उन्होंने कहा कि संसद सत्र को टालते हुए सरकार ने देश की जनता की भावनाओं को नजरंदाज किया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading