ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी के आरोप

डीबीटी, आधार लिंकिंग और केवाईसी के लिए भटक रहे उपभोक्ता, शाखा प्रबंधक पर गंभीर आरोप

अम्बेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज विकास खंड के सिघलपट्टी बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में ग्राहकों से दुर्व्यवहार के आरोप सामने आए हैं। बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं ने शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये पर नाराजगी जताई है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे डीबीटी, आधार लिंकिंग और केवाईसी अपडेट कराने के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। आरोप है कि शाखा प्रबंधक उन्हें काम करने के बजाय यह कहकर लौटा देते हैं कि ऐसे काम के लिए समय नहीं है। इससे लोगों को बार-बार लौटना पड़ रहा है।

उपभोक्ताओं के अनुसार, बैंक में खाते से जुड़ी जानकारी मांगने पर भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। कई लोगों ने आरोप लगाया कि सवाल पूछने पर उन्हें डांटकर बाहर भेज दिया जाता है। इससे बैंक आने वाले लोगों में डर और असंतोष बढ़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थिति से सरकारी योजनाओं पर भी असर पड़ रहा है। डीबीटी और अन्य योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार लिंकिंग और केवाईसी जरूरी है, लेकिन काम न होने से कई लोग लाभ से वंचित हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।इस संबंध में बैंक स्तर पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button