डीएम अनुपम शुक्ला ने छात्रा की शिक्षा व आश्रित को दी नियुक्ति

अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान ग्राम दिलावलपुर निवासी एक असहाय परिवार की समस्याओं को संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई कर दोहरा लाभ प्रदान किया। जहां एक ओर मृतक सफाईकर्मी के पुत्र को नियमानुसार नियुक्ति दी गई, वहीं दूसरी ओर उसकी बेटी की उच्चतर शिक्षा का संपूर्ण व्यय स्वयं वहन करने की घोषणा की गई।

जनता दर्शन में पहुंची थीं लालती
विकासखंड भीटी अंतर्गत ग्राम दिलावलपुर निवासी लालती अपनी पुत्री श्रद्धा के साथ जिला मुख्यालय पर आयोजित जनता दर्शन में उपस्थित हुईं। उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर बताया कि उनके पति रामकरन, जो सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थे, सेवा के दौरान आकस्मिक रूप से दिवंगत हो गए हैं।

मृतक आश्रित को मिली नियुक्ति
लालती ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि उनके पुत्र अर्पित को मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति प्रदान की जाए। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण कर अर्पित को सफाईकर्मी के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिया गया।

शिक्षा में बाधा पर डीएम ने लिया संज्ञान
जनता दर्शन के दौरान ही जिलाधिकारी ने लालती की पुत्री श्रद्धा से उसकी शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली। श्रद्धा ने बताया कि उसने हाई स्कूल की परीक्षा 72 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है तथा वर्तमान में दुर्गाजी ग्रामोदय इंटर कॉलेज, भीटी में अध्ययनरत है।

श्रद्धा ने बताया कि अत्यंत कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वह 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने और पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading