लखनऊ में CSIR स्टार्टअप कॉन्क्लेव का आगाज़

  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया दो दिवसीय CSIR स्टार्टअप कॉन्क्लेव का उद्घाटन
  • नवाचार, स्टार्टअप और किसानों को एक मंच पर लाने की पहल
  • 50 से अधिक स्टार्टअप्स और 200 किसान होंगे शामिल

लखनऊ। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (NBRI) में रविवार को दो दिवसीय CSIR स्टार्टअप कॉन्क्लेव की शुरुआत डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने फीता काटकर की। इस कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन, टेक्नोलॉजी शो और स्टार्टअप पिच सेशन आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह शामिल होंगे।

नवाचार को मिलेगा मंच

NBRI के निदेशक डॉ. अजीत कुमार शासनी ने बताया कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य नए स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों, निवेशकों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाना है। इससे हरित अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।

CSIR के चार संस्थान कर रहे आयोजन

NBRI के अलावा लखनऊ के तीन अन्य CSIR संस्थान — CDRI, IITR और CIMAP — भी आयोजन में शामिल हैं। सम्मेलन के जरिए फूलों की खेती, हर्बल उत्पादों और कृषि से जुड़े स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने पर फोकस किया जाएगा।

देश में चौथा आयोजन

जम्मू, हैदराबाद और मुंबई के बाद लखनऊ में यह चौथा CSIR स्टार्टअप कॉन्क्लेव हो रहा है। इसमें लगभग 50 स्टार्टअप्स अपने उत्पादों के साथ स्टॉल लगाएंगे। सीमैप और NBRI के एरोमा व फ्लोरीकल्चर मिशन से जुड़े आदिवासी किसान और लगभग 200 कृषक भी इसमें भाग लेंगे।

Back to top button