बसखारी के वीर सिपाही वीर बहादुर सिंह का सड़क दुर्घटना में निधन

  • रक्षाबंधन पर बहनों से मिलने की थी तैयारी, लेकिन हुआ दुखद अंत
  • शादी नवम्बर में तय, पूरी हो चुकी थीं तैयारियां
  • महादेव घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

अंबेडकरनगर। जनपद के बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटया गंजन गांव निवासी 2018 बैच के सिपाही वीर बहादुर सिंह का बुधवार को बनारस में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। चंदौली जिले के भूपौली चौकी पर तैनात सिपाही वीर बहादुर सिंह की मौत की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसर गया और संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

वीर बहादुर सिंह (29) पुत्र विशुनचंद सिंह चंदौली जनपद में अलीनगर थाना क्षेत्र की भूपौली चौकी पर तैनात थे। बुधवार को बनारस में किसी कार्य से गए थे, जहां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी देर रात मौत हो गई। पोस्टमार्टम के उपरांत वीर बहादुर का पार्थिव शरीर रात में ही गांव लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बहनों का करुण विलाप और माता-पिता की चीत्कार से माहौल बेहद गमगीन हो गया।

वीर बहादुर की आगामी नवम्बर में शादी तय थी। शादी की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। इसी बीच रक्षाबंधन पर बहनों को राखी बंधवाने के लिए घर आने की योजना थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। परिजनों का कहना है कि वीर बहादुर बहनों से राखी बंधवाने को लेकर बहुत उत्साहित थे। उनकी अचानक मौत से बहनों का यह सपना अधूरा रह गया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading