प्रेमिका से मिलने गए भाजपा नेता की घर में पीट-पीटकर हत्या

  • अंबेडकरनगर में BJP अनुसूचित मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी की हत्या
  • प्रेमिका के घर में पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया
  • शव घर में छिपा कर रखा, सुबह पुलिस ने बरामद किया

अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मगनपुर महिमापुर गांव में रविवार देर रात प्रेम प्रसंग के विवाद में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद कन्नौजिया (24) की घर के अंदर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने वारदात को अंजाम देकर शव को पूरी रात घर में ही छिपाए रखा। सोमवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां की तहरीर पर प्रेमिका समेत तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

छह साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस के अनुसार आलापुर क्षेत्र के चहोड़ा शाहपुर निवासी आनंद कन्नौजिया का लगभग छह वर्ष से मगनपुर महिमापुर की युवती अंजली से प्रेम संबंध था। युवती के परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। रविवार देर रात आनंद प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रातभर घर में पड़ा रहा शव
वारदात के बाद आरोपितों ने शव को रातभर घर में ही रखा। सोमवार सुबह ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। जहांगीरगंज पुलिस के साथ पहुंचे सीओ आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को सीएचसी जहांगीरगंज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading